केरल के पलक्कड़ में IMA जंक्शन पर एक मुस्लिम महिला का चलती सड़क के बीचोबीच नमाज अदा करने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो बुधवार (28 जनवरी 2026) का बताया जा रहा है। आसपास के लोग महिला को हटाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह हटने का नाम नहीं ले रही है। इसके चलते सड़क पर वाहनों की आवाजाही को समस्या भी झेलनी पड़ी।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में सफेद रंग का बुर्का पहनी हुई महिला नमा सड़क के बीचोबीच कपड़ा बिछाकर नमाज अदा कर रही है। आसपास से गुजरते लोग महिला को देख रहे हैं। इसके चलते गाड़ियों को निकलने की जगह भी नहीं मिल सकी और ट्रैफिक बाधित हुआ। वीडियो में महिला कई ड्राइवर से बहस भी करती नजर आई। नमाज अदा करने के बाद उसने अपने काले बैग में से एक फाइल निकाली और वापस बैग में रख दी।
SHOCKING: Woman performs Namaz right in the middle of busy IMA Junction road in Palakkad, Kerala — causing major traffic disruption & chaos! Detained by Police pic.twitter.com/wJmLHE2WxO
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) January 28, 2026
वीडियो वायरल होने पर लोग महिला की आलोचना कर रहे हैं और इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने मुस्लिम महिला को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने ऐसा पारिवारिक जमीनी विवाद की ओर ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से किया।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसके दो बच्चे हैं और शौहर का परिवार महिला को जायज हक और संपत्ति का हिस्सा देने से इनकार कर रहा है। महिला ने कहा कि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब कोई रास्ता नहीं बचा, तो उसने सड़क पर नमाज अदा कर विरोध करने का फैसला किया।

