‘मन कर रहा स@#ले की गर्दन काट दूँ’ : जमीयत का साथ पाकर दरोगा को धमकी देने वाला मौलाना गिरफ्तार, मुजफ्फरनगर पुलिस ने दबोचा

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मदीना मस्जिद के मुअज्जिन मोहम्मद इरफान का एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में वह पुलिस वाले को गर्दन काटने की धमकी देता नजर आ रहा था। वीडिओ वायरल हुई, लोगों ने सवाल उठाए और अब खबर है कि यूपी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

घटना तीन दिन पहले हुई थी, जब मस्जिद में अजान के दौरान तेज आवाज को लेकर इरफान ने कच्ची सड़क चौकी इंचार्ज विनोद चौधरी पर बदसलूकी और मारपीट का आरोप लगाया था। उस समय का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें दिखाया गया कि दरोगा इरफान को मस्जिद से बाहर ले जा रहे हैं।

इस घटना के बाद जमीयत उलेमा ए हिंद के कार्यकर्ताओं ने SSP से शिकायत की और कार्रवाई की माँग की। पुलिस जाँच के दौरान इरफान का दूसरा वीडियो सामने आया, जिसमें वह जमीयत के सदस्यों से बातचीत करते हुए दरोगा की गर्दन काटने की धमकी दे रहा था। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि किसी भी तरह की धमकी या कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आरोपित के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने और शांति भंग की आशंका को देखते हुए कार्रवाई की जा रही है।