‘आकर तो देखे… हमलोगों से अच्छा कोई काटना नहीं जानता’: चिकन नेक पर बांग्लादेश को BJP के मंत्री ने दिलाई हिडिंबा-घटोत्कच की याद, देखिए Video

नागालैंड के मंत्री तेमजेन इमना अलॉग ने ‘चिकन नेक’ के मुद्दे पर बांग्लादेश को चुनौती दी है। उनका कहना है कि बांग्लादेश को भारत ने आजादी दिलवाई, इतनी जल्दी वे भूल गए।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पूर्वोत्तर भारत का एक अभिन्न अंग है और बांग्लादेशियों को याद रखना चाहिए कि भारत ने ही उन्हें 1971 में आजादी दिलाई थी।

उन्होंने कहा कि घटोत्कच और हिडिंबा को नहीं देखा है, आ जाइये हम लोग दिखाएँगे। गला काटना हमें ज्यादा अच्छे से आता है। हम भारत के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं। हालाँकि उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर को लेकर सभी बांग्लादेशी गलत बातें नहीं करते हैं, केवल कुछ बांग्लादेश कट्टरपंथी ऐसी बातें करते हैं।