TCS नासिक मामले में निदा खान ने हिंदू पीड़िता को भेजे थे 171 मजहबी कंटेंट के लिंक, कोर्ट ने पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा

महाराष्ट्र के नासिक TCS मामले में जाँच अब डिजिटल सबूतों के आधार पर नए मोड़ पर पहुँच गई है। जाँच में सामने आया है कि निदा खान ने एक हिंदू पीड़िता को 171 मजहबी कंटेंट के लिंक भेजे थे। आरोपित निदा खान को पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद दोबारा नासिक रोड कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

डिजिटल जाँच में मिले 171 लिंक और मजहबी कंटेंट

जाँच एजेंसियों के अनुसार, डिजिटल फोरेंसिक एनालिसिस के दौरान पता चला कि आरोपित निदा खान ने एक हिंदू पीड़िता को व्हाट्सएप के जरिए 171 लिंक भेजे थे। पुलिस का दावा है कि इन लिंक में मजहबी आयतें, इस्लाम से जुड़ी तालीम और धर्म परिवर्तन को लेकर संदेश शामिल थे। साइबर विशेषज्ञ अब इन सभी डिजिटल रिकॉर्ड्स की बारीकी से जाँच कर रहे हैं।

अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में कहा कि लगातार भेजे गए वीडियो, संदेश और मजहबी कंटेंट पीड़िता को प्रभावित करने की कोशिश का हिस्सा हो सकते हैं। जाँच में यह भी सामने आया है कि निदा खान कई बार पीड़िता के घर गई थी। उस पर मजहबी गतिविधियाँ कराने और जीवनशैली में बदलाव के लिए दबाव बनाने जैसे आरोप लगाए गए हैं।

जाँच एजेंसियों का कहना है कि पीड़िता को बुर्का और हिजाब पहनने का तरीका भी सिखाया गया था। साथ ही मजहबी विचारों से जुड़े वीडियो और संदेश लंबे समय तक भेजे जाते रहे। पुलिस अब यह भी जाँच कर रही है कि क्या इस तरह की गतिविधियाँ किसी बड़े नेटवर्क या अन्य कर्मचारियों तक भी फैली हुई थीं।

कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत, जाँच और तेज

कोर्ट में सुनवाई के दौरान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सबूतों और फोरेंसिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए मामले को गंभीर बताया। कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था और आरोपित निदा खान को सुरक्षा घेरे में पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने निदा खान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस अब डिजिटल डेटा, वित्तीय रिकॉर्ड और संभावित बाहरी संपर्कों की भी जाँच कर रही है।