‘ब्राह्मण कलंक, जूते मारकर बाहर निकालो’: नेशनल दस्तक के संपादक के आपत्तिजनक बयान का वीडियो वायरल, हिंसा भड़काने का आरोप

नेशनल दस्तक के प्रधान संपादक शंभू कुमार सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ब्राह्मणों को गालियाँ देते और लोगों को ब्राह्मणों के खिलाफ भड़काते दिख रहे हैं। ये वीडियो कब का है, ये पता नहीं चल पाया है। लेकिन इस वीडियो में वह ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ बेहद अपमानजनक और गाली-गलौज भरी भाषा का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं।

क्लिप में सिंह यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, “ये ब्राह्मण के नाम पर कलंक हैं।” इसके बाद उन्होंने कहा, “इन ब्राह्मणों को जूतों से मारना चाहिए और बाहर निकाल देना चाहिए।”

दिल्ली के रहने वाले ‘पत्रकार’ शंभू कुमार सिंह इससे पहले बिहार की वैशाली लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (BSP) के उम्मीदवार के तौर पर चुनावी राजनीति में उतर चुके हैं। लोकसभा चुनाव लड़ने से पहले उन्होंने पत्रकारिता से राजनीति तक के अपने सफर पर बात की थी और बहुजन राजनीति तथा विकास आधारित चुनावी अभियान का समर्थन किया था।

उन्होंने लालू प्रसाद यादव और मुलायम सिंह जैसे नेताओं का उदाहरण देते हुए कहा था कि सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी चुनाव लड़ना चाहिए। हालाँकि वह यह चुनावहार गए थे। इस तरह की खुली दुश्मनी और नफरत भरी टिप्पणियों को समाज में सौहार्द और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा माना जा रह