NEET UG 2026 पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि री-एग्जाम देने वाले छात्रों को इस बार कई नई सुविधाएँ दी जाएँगी। सबसे बड़ा फैसला यह है कि अब छात्रों को परीक्षा में 15 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा, जबकि एडमिट कार्ड 14 जून 2026 तक जारी कर दिए जाएँगे।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि NEET UG री-एग्जाम 21 जून 2026 को आयोजित होगा। छात्रों को अपनी पसंद का परीक्षा शहर चुनने का मौका भी दिया जाएगा ताकि उन्हें यात्रा में परेशानी न हो। सरकार ने साफ किया है कि दोबारा परीक्षा देने के लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी।
धर्मेंद्र प्रधान ने माना कि परीक्षा प्रणाली में बड़ी चूक हुई है और NTA के सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार जीरो एरर के लक्ष्य पर काम कर रही है और पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
मामले की जाँच CBI कर रही है और दोषियों को किसी भी हालत में नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि अगले साल से NEET परीक्षा को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में कराया जा सकता है ताकि पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोका जा सके।

