‘इस्लाम का स्तंभ’ बता इमाम के साथ तस्वीरें खिंचा रहा न्यूयॉर्क का मेयर ममदानी, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को उड़ाने का आरोप: रिपब्लिकन नेता ने कहा ‘जिहादी’, ट्रंप ने कहा ‘शर्मनाक’

न्यूयॉर्क के मेयर पद के उम्मीदवार और हिंदू विरोधी जोहरान ममदानी एक बार फिर नए विवाद में फँस गए हैं। विवाद की वजह उनकी एक मौलवी के साथ तस्वीर है। यह मौलवी, इमाम सिराज वहाज है, जिसे 1993 के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (WTC) बम धमाके का एक सह-साजिशकर्ता बताया गया था। हिंदू विरोधी ममदानी ने हाल ही में ब्रुकलिन की एक मस्जिद में वहाज से मुलाकात की थी। ममदानी ने वहाज को मुस्लिम समुदाय का ‘स्तंभ’ बताते हुए तस्वीर पोस्ट की।

ममदानी ने इमाम सिराज वहाज के साथ हाथ मिलाकर मुस्कुराते हुए तस्वीरें साझा कीं। इस तस्वीर के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क जैसे दिग्गजों ने ममदानी की तीखी आलोचना की। ट्रंप ने इस रिश्ते को शर्मनाक बताया। रिपब्लिकन प्रतिनिधि एलिस स्टेफानिक ने ममदानी को ‘जिहादी’ बताया।

इमाम सिराज वहाज कौन हैं?

विवाद के केंद्र में मौजूद इमाम सिराज वहाज सुर्खियों में हैं। उन पर WTC हमले का आरोप नहीं है। लेकिन फेडरल जाँचकर्ताओं का दावा है कि हमले के कुछ आरोपित उनकी मस्जिद में गए थे। वहाज ने हमले में शामिल लोगों का बचाव किया है। उन्होंने FBI और CIA को ‘असली आतंकवादी’ तक करार दिया है। वह ‘ब्लाइंड शेख’ से भी जुड़े माने जाते हैं, जो 1993 के बम विस्फोट का दोषी था।

आलोचनाओं के बावजूद हिंदू विरोधी ममदानी चुप रहे। बाद में उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें उनके धर्म के कारण निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव जीतने की कगार पर हैं। न्यूयॉर्क मेयर का चुनाव 4 नवंबर 2025 को होना है।