भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ने की मंशा
हमराज वर्शिद शेख ने अप्रैल 2026 को शुरू किए गए मुकदमे में ट्रायल के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया था। जाँच एजेंसी ने अक्टूबर 2023 उसके सहयोगी मोहम्मद आरिफ के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की थी। मोहम्मद आरिफ के खिलाफ फिलहाल ट्रायल जारी है।
हमराज 2019-2022 के बीच सऊदी अरब में रहने के दौरान तालिबान और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के संपर्क में आया था और कट्टरपंथी बना।

उसने मोहम्मद आरिफ के साथ मिलकर जिहादी गैंग बनाया। इसमें भारत में गरीब मुस्लिम युवाओं का ब्रेनवॉश करके उन्हें कट्टरपंथी बनाया जाता था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके एक ऑनलाइन जिहादी भर्ती नेटवर्क बनाया।
जाँच में पता चला है कि ‘हंजला’ नाम का एक ऑनलाइन हैंडलर है, जो ‘कश्मीर पेजेस’ नाम के एक इंस्टाग्राम पेज के ज़रिए काम करता था, वह कट्टरपंथी प्रोपेगैंडा और तालिबान-TTP की विचारधारा फैलाता था।
आरोपियों ने मुस्लिम युवाओं को भर्ती करने, उन्हें आतंकी ट्रेनिंग के लिए अफगानिस्तान भेजने, कट्टरपंथी गतिविधियों के लिए पैसे जुटाने और भारत के ख़िलाफ जिहाद छेड़ने की योजना बनाई थी। दोनों ने अफगानिस्तान में TTP में शामिल होने की योजना के साथ एक आतंकी गिरोह बनाया था।

