BJP का ‘नवीन युग’: राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नवीन ने दाखिल किया नामांकन, सबसे युवा भाजपा प्रमुख बनना तय

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। भाजपा मुख्यालय में हुई इस प्रक्रिया के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव अधिकारी को समर्थन पत्र सौंपे।

शाम 4 से 5 बजे के बीच नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी। इसके बाद शाम 5 से 6 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी। यदि केवल एक ही नामांकन पत्र प्राप्त होता है, तो चुनाव अधिकारी नितिन को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित करेंगे। वहीं, यदि किसी अन्य उम्मीदवार ने भी नामांकन दाखिल किया, तो 20 तारीख को मतदान कराया जाएगा। अगर 45 वर्षीय नितिन अध्यक्ष चुन लिए जाते हैं तो वे पार्टी के इतिहास में सबसे युवा अध्यक्ष होंगे।

इस बीच नितिन नवीन की पत्नी दीपमाला श्रीवास्तव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व को यह भली-भाँति पता है कि पार्टी को आगे बढ़ाने की क्षमता किसमें है। उन्होंने नितिन को ‘हीरा’ बताते हुए कहा कि पार्टी ने सही व्यक्ति का चयन किया है और उनकी वर्षों की मेहनत अब रंग लाई है।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, शाम चार से पाँच बजे तक नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी और पाँच से छह बजे तक नाम वापस लेने का समय तय किया गया है। यदि कोई अन्य उम्मीदवार मैदान में नहीं आता है, तो नितिन नबीन को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा।

यदि किसी अन्य दावेदार ने नामांकन किया, तो 20 जनवरी 2026 को मतदान कराया जाएगा। गौरतलब है कि 14 दिसंबर 2025 को नितिन नवीन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अब नामांकन दाखिल होने के बाद पार्टी में उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा का इंतजार है।