नॉर्थ कोरिया की सरकारी न्यूज़ एजेंसी KCNA ने रविवार को वेनेजुएला पर अमेरिकी हमलों की निंदा करते हुए इसे ‘संप्रभुत्ता पर सबसे गंभीर खतरा’ बताया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिकी हमला UN चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सीधा उल्लंघन है। यूएन चार्टर का उद्देश्य सॉवरेनिटी, दखल न देना और क्षेत्रीय अखंडता है।
प्रवक्ता ने कहा, “हम अमेरिका की मनमानी की वजह से वेनेजुएला की मौजूदा स्थिति की गंभीरता पर ध्यान दे रहे हैं, जिससे पहले से ही कमजोर क्षेत्रीय स्थिति में अस्थिरता और बढ़ गई है।”
उन्होंने आगे कहा, “यह घटना एक और उदाहरण है जो एक बार फिर अमेरिका की ‘दुष्टता’ की पुष्टि करता है, जिसे अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने कई बार देखा है।”
उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय समुदाय को वेनेजुएला की मौजूदा स्थिति की गंभीरता को समझना चाहिए और अमेरिका के हमले के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

