‘बच्चा चोरी’ की अफवाह उड़ाकर SIR अधिकारियों पर हमला, बचाने पहुँची ओडिशा पुलिस से भी बदसलूकी: 72 उपद्रवी गिरफ्तार

ओडिशा के बालासोर जिले में बच्चा चोरी की अफवाह ने हिंसक रूप ले लिया, जहाँ ग्रामीणों ने पश्चिम बंगाल के दो SIR अधिकारियों को बच्चा चोर समझकर बुरी तरह पीट दिया। यह घटना रायबानिया के राजनगर गाँव में हुई

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कानून हाथ में लेने वाले 72 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों को सुरक्षित निकालने पहुँची पुलिस टीम के साथ भी भीड़ ने बदसलूकी की, जिसके बाद भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

दरअसल, बंगाल के ये दो अधिकारी (SIR और BLO) नयाग्राम ब्लॉक में सर्वे के लिए निकले थे, लेकिन रास्ता भटकने की वजह से वे सीमा पार कर ओडिशा के गाँव पहुँच गए। जब उन्होंने स्थानीय लोगों से पता पूछा, तो ग्रामीणों को उन पर शक हुआ और देखते ही देखते भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। बाद में तहसीलदार और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों अधिकारियों को भीड़ से बचाकर बाहर निकाला।