ओडिशा के पारादीप में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक 7 साल की मासूम जनजातीय बच्ची के साथ तीन दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। आरोपित की पहचान 24 वर्षीय शेख राजा खान के रूप में हुई है, जो पेशे से कसाई है। पुलिस ने रविवार (1 मार्च) को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस घटना ने पूरे इलाके में भारी जनाक्रोश पैदा कर दिया है।
चॉकलेट का लालच और नशीली कोल्ड ड्रिंक
पुलिस के अनुसार, पीड़ित बच्ची अनाथ जैसी स्थिति में झुग्गी में रहती थी। आरोपित राजा खान उसे 26 फरवरी को चॉकलेट का लालच देकर अपनी मीट की दुकान के केबिन में ले गया। वहाँ उसने बच्ची को नशीली दवा मिली हुई कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपित ने उसे तीन दिनों तक दुकान में ही बंद रखा और बार-बार उसके साथ दरिंदगी की। बच्ची चिल्ला न सके, इसके लिए उसे लगातार नशीली दवाएँ दी जाती रहीं।
महिलाओं ने आरोपित को पेड़ से बाँधकर पीटा
शनिवार को बच्ची किसी तरह वहाँ से भाग निकली और अपनी सहेली को आपबीती सुनाई। जानकारी मिलते ही स्थानीय महिलाओं और आदिवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आरोपित की दुकान को घेर लिया और उसे बाहर खींचकर एक पेड़ से बाँध दिया। पुलिस के पहुँचने से पहले भीड़ ने आरोपित की जमकर पिटाई की।
उड़ीसा के पारादीप से बड़ी भयावह खबर सामने आ रही है
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) March 3, 2026
मीट की दुकान चलाने वाला राजा शेख ने एक सात साल की अनाथ आदिवासी बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने फुसला कर अपने मीट दुकान में ले गया
और वहां बंधक बनाकर तीन दिन तक उसका बलात्कार किया
बच्ची चिल्ला ना सके इसलिए वह बच्ची को नशीली… pic.twitter.com/nlf5e4cfZX
जगत्सिंहपुर जिले में हाल ही में हुई एक अन्य महिला की हत्या और दुष्कर्म के बाद इस ताजा घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और बच्ची को इलाज व काउंसिलिंग के लिए भेजा गया है।

