नए साल से पहले दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन आघात 3.0 छेड़ा हुआ है। इस अभियान में 285 आरोपितों को एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और जुआ अधिनियम के तहत पकड़ा गया। इसके अलावा, 504 लोग भी एहतियातन कार्रवाई के तहत हिरासत में लिए गए हैं। इनमें 116 बद-चरित्र व्यक्तियों को भी पकड़ा गया है।
Operation Aaghat 3.0 | Key Outcomes from the South-East District-
— ANI (@ANI) December 27, 2025
285 accused arrested under the Excise Act, NDPS Act & Gambling Act. 504 persons apprehended under preventive action. 116 Bad Characters (BCs) apprehended. 10 property offenders and five auto-lifters arrested.… pic.twitter.com/XVTHulCBPC
इस अभियान के तहत पुलिस ने 21 देसी कट्टा, 20 लाइव कार्ट्रिज और 27 चाकू जब्त किए हैं। वहीं 12,258 क्वार्टर अवैध शराब, 6.01 किलो गांजा बरामद हुआ। जुआरियों से ₹2,30,990 की रकम भी जब्त की गई। इसके अलावा 310 मोबाइल फोन, 231 दोपहिया और 1 चारपहिया वाहन भी पुलिस ने कब्जे में लिया।
डीसीपी दक्षिण-पूर्व हेमंत तिवारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों और अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। इस कार्रवाई में कुल 1,306 लोगों को निवारक उपायों के तहत हिरासत में लिया गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। ऑपरेशन के दौरान की गई कार्रवाई की तस्वीरें भी जारी की गई हैं। खबर में ऊपर जोड़े गए ट्वीट में इन्हें देखा जा सकता है।

