पाकिस्तान का के-2 एयरवेज का बोइंग 737 कार्गो प्लेन हवा में अचानक लापता हो गया। 27 साल पुराना यह विमान शाहजाह से कराची जा रहा था। इस पर 5 क्रू मैंबर सवार थे। बताया जाता है कि विमान कराची में उतरने वाला था, लेकिन नेविगेशन में खराबी की सूचना एयरपोर्ट अथोरिटी को मिली और विमान रडार से गायब हो गया और उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया।
The Rescue Coordination Centre activated a coordinated Search & Rescue operation. Five crew members were onboard.#K2Airways #SearchAndRescue #Aviation #Karachi #Pakistan
— Pakistan Airports Authority (@Pk_PAA_Official) July 7, 2026
ये घटना पाकिस्तान के समय के मुताबिक, मंगलवार (7 जुलाई 2026) रात करीब 9.18 बजे हुई। उस वक्त विमान कराची से करीब 287 किलोमीटर पश्चिम में उड़ रहा था। वह उस वक्त बलूचिस्तान के ओरमारा के पास अरब सागर के ऊपर था।
विशेषज्ञों का अनुमान है कि कार्गो विमान दक्षिण पश्चिम अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है क्योंकि उसकी ऊँचाई में असामान्य रूप से उतार-चढ़ाव देखा गया और अंत में वह तेजी से नीचे की ओर आया।
Flightradar24 के ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान के ऊपर-नीचे होने के दौरान वह 5000 फीट नीचे तक पहुँच गया था। वही अगले ही पल वह 6000 फीट ऊपर उठ गया। उस वक्त वह समुद्र से करीब 36550 फीट की ऊँचाई पर था, लेकिन अगले ही पल वह तेजी से नीचे आया और उसका संपर्क रडार से खत्म हो गया।
पाकिस्तान की एयरपोर्ट अथॉरिटी फिलहाल विमान का पता लगाने की कोशिश कर रही है। सर्च ऑपरेशन जारी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने एसोसिएटेड प्रेस के हवाले से जानकारी दी है कि पाकिस्तानी नेवी का युद्धपोत पीएमएस जुल्फिकार को इस काम में लगाया गया है। एटीआर विमान तुरबत भी सर्च ऑपरेशन में शामिल है।
2020 में कराची में ही हुई थी प्लेन क्रैश
इससे पहले एक पाकिस्तानी जेटलाइनर मई 2020 में कराची एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गई थी। इसमें 98 लोगों की मौत हुई थी, क्योंकि जहाँ प्लेन क्रैश हुई वह भीड़भाड़ वाला इलाका था। उस वक्त लैंडिंग के दौरान प्लने का इंजन फेल हो गया था। क्रैश में एक पैसेंजर को छोड़कर सभी की मौत हो गई। जाँच के बाद रिपोर्ट में कहा गया कि विमान के पायलट, को-पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम की तरफ से हुई मानवीय गलती की वजह से प्लेन क्रैश हुआ।

