पाकिस्तान में लाहौर पुलिस ने उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के पोते मुहम्मद रजा डार और चार अन्य लोगों को दो विदेशी नागरिकों के अपहरण, गैंगरेप और जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, लाहौर की अदालत ने आरोपितों को 5 दिनों की हिरासत में भेज दिया है।
पीड़ितों में एक डच महिला स्टेफनी एड्रियाना और एक वेनेजुएला की महिला एस्ट्रिड रॉबिन्सन ब्राचो शामिल हैं, जो अक्टूबर 2025 में सिंगापुर में मुहम्मद रजा डार से मिली थीं। आरोप है कि डार ने उन्हें पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया और उनके वीजा भी बनवाए। जून 2026 में उसने उनके अपहरण की योजना बनाई।
🚨 High-profile scandal rocks Pakistan as Lahore Police arrest Muhammad Raza Dar, a close relative (Grandson) of Deputy PM & Foreign Minister @MIshaqDar50 on charges of gang-rape, kidnapping, and extortion of two foreign nationals (French & Venezuelan).
— Shivank Mishra (@shivank_8mishra) July 3, 2026
According to the FIR, the… pic.twitter.com/Ym062igF53
2 जुलाई को दर्ज FIR के अनुसार, महिलाओं ने अपने बयान में अपहरण, बलात्कार और यातना की जानकारी दी है। आरोप है कि उन्हें लाहौर के डिफेंस इलाके में एक खाली घर में ले जाकर उनके कीमती सामान छीन लिए गए, फिर उनके साथ कई बार गैंगरेप और बेरहमी से मारपीट की गई।
साथ ही आरोपितों ने उन्हें धमकी दी कि अगर फिरौती नहीं दी गई तो उनकी हत्या कर दी जाएगी या उनके अंग निकाल लिए जाएँगे। पीड़ित महिलाएँ किसी तरह अपने-अपने दूतावासों से संपर्क करके बचाई गईं।
यह भी उल्लेखनीय है कि यह मामला राजनीतिक विवाद का कारण बन सकता है क्योंकि इशाक डार प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के करीबी माने जाते हैं। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ ने इस मामले की सख्त जाँच के आदेश दिए हैं।

