पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने खुलेआम स्वीकारा है कि भारत का ऑपरेशन सिंदूर उन पर कहर बनकर बरसा था। राष्ट्रपति जरदारी ने खुलासा किया कि पाकिस्तानी फौज ने उन्हें मई 2025 में बंकर में छिपने की सलाह दी थी। जरदारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑपरेशन सिंदूर की चेतावनी पर भी जवाब दिया है।
एक पब्लिक समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा, “प्रतिनिधियों ने कहा कि जंग शुरू हो गई है सर बंकर में चलें। मैंने कहा कि शहादत आएगी तो यहीं आएगी..बंकरों में नहीं मरते, मैदान में मरते हैं.. बंकर में बैठकर नहीं मरते।” जरदारी के बयान से साफ होता है कि ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान डर गया था और छिपने की जगह ढूँढ रहा था।
Breaking News
— Mir Yar Baloch (@miryar_baloch) December 27, 2025
Pakistan's President Asif Ali Zardari aka Zarwari admitted in a public gathering that his military was hiding in the bunkers and advised him to hide inside the bunkers.
Reply to India Prime Minister Modi"s @narendramodi remarks " Roti Khau Warna Goli Tho Hai He"… pic.twitter.com/RRwxtfwErF
ऑपरेशन सिंदूर में डरने के बावजूद जरदारी ने भारत को धमकी भी दी है। जरदारी ने पीएम नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान को दी गई चेतावनी पर कहा, “भूल जाओ कि रोटी होगी, गोली होगी… हम गोलियाँ मारेंगे, तुम क्या गोले मारोगे।” पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी के इस बयान को बलोचिस्तान के नेता मीर बलोच ने साझा किया है। मीर बलोच ने कहा कि ऐसा लगता है कि पाकिस्तान 2026 में ऑपरेशन सिंदूर 2.0 शुरू करना चाहता है।

