प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (4 अक्टूबर 2025) को युवाओं के लिए 62,000 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ किया। इसमें कई योजनाएँ बिहार के युवाओं के लिए थीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आरजेडी शासनकाल में शिक्षा व्यवस्था की दुर्दशा के कारण ही बड़े पैमाने पर बिहार से पलायन शुरू हुआ। पीएम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार की सराहना करते हुए कहा कि एनडीए शासन में बिहार विकास और प्रगति की राह पर बढ़ा है।
पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी पर भी बिना नाम लिए निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “कर्पूरी ठाकुर जी को जननायक सोशल मीडिया की ट्रोल करने वाली टीम ने नहीं बनाया है। कर्पूरी ठाकुर को जननायक, बिहार के जन-जन ने बनाया और उनके जीवन को देखकर के बनाया था।”
पीएम मोदी ने आगे कहा, “मैं बिहार के लोगों से कहूँगा कि चौकन्ना रहिए, यह ‘जननायक’ पद कर्पूरी ठाकुर से ही शोभायमान है, आजकल लोग ‘जननायक’ की भी चोरी करने में लगे हैं, इसलिए मैं बिहार के लोगों से जागृत रहने का आग्रह करूँगा ताकि कर्पूरी ठाकुर को जनता की तरफ से दिया गया सम्मान कोई चोरी न कर जाए।”
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ‘भारत रत्न’ कर्पूरी ठाकुर के योगदान को याद किया, उन्होंने कहा, “कर्पूरी ठाकुर ने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और शिक्षा के विस्तार में लगाया, उन्होंने हमेशा इस बात पर जोर दिया कि समाज का सबसे कमजोर व्यक्ति भी आगे बढ़े। उनके नाम पर बनने वाली यह स्किल यूनिवर्सिटी भी उसी सपने को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनेगी।” केंद्र सरकार ने ठाकुर को पिछले साल भारत रत्न से सम्मानित किया था।
Prime Minister Narendra Modi Ji (@narendramodi ) at his fiery best, hits out on Congress :
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)?? (@pradip103) October 4, 2025
“Karpoori Thakur wasn’t made ‘Jan Nayak’ by social media trolls.
He was made ‘Jan Nayak’ by the people of Bihar, after observing his life and work.
I urge the people of Bihar to… pic.twitter.com/8sOkVZ9ELN
प्रधानमंत्री ने कई योजनाओं की घोषणा की, जिनमें पीएम-सेतु (Pradhan Mantri Skilling and Employability Transformation through Upgraded ITIs) योजना प्रमुख है, जिसके तहत 1,000 आईटीआई को अपग्रेड किया जाएगा।
साथ ही, बिहार में revamped मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना और स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई, जिससे लाखों युवाओं को आर्थिक और शैक्षिक मदद मिलेगी। मोदी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर स्किल यूनिवर्सिटी का भी उद्घाटन किया, जिसका लक्ष्य उद्योग-उन्मुख शिक्षा देकर वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धी कार्यबल तैयार करना है।

