प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुँच गए हैं। वहाँ इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने PM मोदी को अपने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिन्तांग अदिपूर्णा’ (Bintang Adipurna) मेडल प्रदान किया है।
जकार्ता के राष्ट्रपति भवन ‘इस्ताना मेरदेका’ में PM मोदी का बेहद भव्य और राजकीय स्वागत किया गया। इस ऐतिहासिक दौरे से दोनों देशों के बीच रक्षा, तकनीक और व्यापार को लेकर 10 से ज्यादा बड़े और रणनीतिक समझौते हुए हैं।
Indonesia President Prabowo Subianto announces that Indonesia has conferred its highest honour ’Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia’ medal of honour upon PM Modi pic.twitter.com/mU5gHNCsS6
— ANI (@ANI) July 7, 2026
भारत की ‘अस्त्रा’ मिसाइल खरीदेगा इंडोनेशिया
भारत और इंडोनेशिया मिलकर ‘सबांग पोर्ट‘ (Sabang Port) का विकास करेंगे। यह बंदरगाह दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री रास्ते ‘मलक्का जलडमरूमध्य’ (Strait of Malacca) के पास स्थित है। यह जगह भारत के ग्रेट निकोबार पोर्ट प्रोजेक्ट से महज 100 मील दूर है। इस समझौते से हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की समुद्री मौजूदगी और सुरक्षा बहुत मजबूत होगी।
रक्षा क्षेत्र में भारत को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय वायुसेना की ताकत देखने के बाद इंडोनेशिया ने भारत में बनी ‘अस्त्रा‘ (Astra) मिसाइल खरीदने का फैसला किया है। इसके साथ ही इंडोनेशिया अपनी सेना के लिए भारत से अतिरिक्त ब्रह्मोस (BrahMos) मिसाइल बैटरियां भी खरीदेगा। भारत इन मिसाइलों को तैनात करने में इंडोनेशिया की मदद करेगा।
EVM और चुनाव मॉडल को अपनाएगा इंडोनेशिया
भारत के चुनाव प्रबंधन और ईवीएम (EVM) तकनीक पर इंडोनेशिया ने बड़ा भरोसा जताया है। इंडोनेशिया अब अपने देश के हिसाब से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) तैयार करने में भारत की मदद लेगा। इसके अलावा भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘महासागर विजन’ (MAHASAGAR) को मजबूत करने के लिए भी दोनों देशों ने सहमति जताई है।
भारत अब इंडोनेशिया में स्टील, निकल और रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट्स बनाने की फैक्ट्रियों में बड़ा निवेश करेगा। इससे भारत की क्रिटिकल मिनरल सप्लाई चेन को मजबूती मिलेगी। PM मोदी ने शानदार स्वागत के लिए इंडोनेशिया का आभार जताया है। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में विजिटर बुक पर हस्ताक्षर भी किए।

