X पर PM मोदी का जलवा, टॉप 10 लाइक वाले ट्वीट्स में 8 उनके: विपक्ष के किसी नेता का नामोनिशान तक नहीं

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जो किसी देश में पिछले महीने के सबसे ज्यादा लाइक वाले ट्वीट्स दिखाता है। यह सुविधा ‘इंस्पिरेशन’ टैब के तहत उपलब्ध है, जहाँ यूजर्स पिछले 24 घंटे, 7 दिन या 30 दिनों के आधार पर टॉप लाइक, रीप्लाई और कोट्स वाले पोस्ट्स देख सकते हैं। भारत में इस फीचर से निकले आँकड़ों ने सबको चौंका दिया है। पिछले 30 दिनों के टॉप 10 सबसे ज्यादा लाइक वाले ट्वीट्स में से 8 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हैं। इसमें विपक्षी दलों के किसी भी प्रमुख नेता का नाम शामिल नहीं है।

पीएम मोदी के ट्वीट्स ही चारों तरफ छाए

पीएम मोदी के ट्वीट्स ने चारों ओर धूम मचा रखी है। इनमें ज्यादातर 4-5 दिसंबर 2025 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा से जुड़े हैं। टॉप पर उनका वह ट्वीट है, जिसमें उन्होंने पुतिन को रूसी भाषा में भगवद्गीता की प्रति भेंट करने का जिक्र किया। इसमें लिखा था, “राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में गीता की प्रति भेंट की। गीता की शिक्षाएँ दुनिया भर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करती हैं।” इस ट्वीट को 67 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। यह न सिर्फ भारत-रूस संबंधों की मजबूती दिखाता है, बल्कि सांस्कृतिक कूटनीति का प्रतीक भी है।

तीसरे स्थान पर पुतिन के स्वागत वाला ट्वीट 2.14 लाख लाइक्स के साथ है। चौथा ट्वीट भारत-रूस संबंधों पर केंद्रित है, जिसे 2.18 लाख लाइक्स मिले। छठे स्थान पर लोक कल्याण मार्ग पर पुतिन का स्वागत दिखाने वाला पोस्ट 1.79 लाख लाइक्स के साथ शामिल है। ये सभी ट्वीट्स पुतिन यात्रा की घटनाओं पर आधारित हैं। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया कि सबसे ज्यादा लाइक वाला ट्वीट को 23 लाख यूजर्स ने पसंद किया, रीच 6.7 मिलियन रही और 29 हजार रीट्वीट हुए।

विपक्ष के किसी नेता का नाम इस लिस्ट में नहीं

महत्वपूर्ण बात यह है कि विपक्षी दलों के किसी नेता का नाम इस सूची में नहीं है. न तो कॉन्ग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, न राहुल गांधी और न ही अन्य प्रमुख राजनेताओं के ट्वीट्स ने इतना प्रभाव डाला।

यह फीचर एक्स द्वारा हाल ही में लॉन्च किया गया है, जो प्लेटफॉर्म पर यूजर एंगेजमेंट को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है। एक्स के प्रोडक्ट हेड निकिता बियर (Nikita Bier) ने इसे ग्लोबल टाउन स्क्वायर की अखंडता सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण कदम बताया है।