‘आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति’: सिडनी आतंकी हमले की PM नरेंद्र मोदी ने की निंदा, कहा- हम ऑस्ट्रेलिया के साथ खड़े हैं

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच में रविवार (14 दिसंबर 2025) को हुए आतंकी हमले में 12 लोगों की मौत हो गई। आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कड़ी निंदा की है। पीएम ने साफ कहा कि भारत आतंकवाद के हर रूप और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा, सिडनी में हुए भयावह आतंकवादी हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूँ, जिसमें यहूदी त्योहार हनुक्का के पहले दिन का जश्न मना रहे लोगों को निशाना बनाया गया था। भारत की ओर से मैं उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।”

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “दुख की इस घड़ी मे हम ऑस्ट्रेलिया के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति है और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करता है।”