Saturday, March 15, 2025

अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक PM मोदी के साथ करेंगे पॉडकास्ट, भारत आने को लेकर साझा की अपनी उत्सुकता

अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक लेक्स फ्रिडमैन ने शनिवार (18 जनवरी 2025) को घोषणा की कि वह भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक पॉडकास्ट की मेजबानी करेंगे। फ्रिडमैन ने बताया कि पॉडकास्ट फरवरी 2025 के अंत में आयोजित किया जाएगा। कंप्यूटर वैज्ञानिक ने कहा कि वह भारत आने और यहाँ की जीवंत एवं ऐतिहासिक संस्कृति और लोगों के बारे में जानने के लिए उत्साहित हैं।

लेक्स फ्रिडमैन ने साल 2018 में अपनी पॉडकास्टिंग यात्रा शुरू की। YouTube पर उनके 45 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। कंप्यूटर वैज्ञानिक ने अब तक एलन मस्क, जेफ़ बेजोस, डोनाल्ड ट्रंप, मार्क जुकरबर्ग, वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की, जिमी वेल्स, बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य मशहूर हस्तियों का साक्षात्कार लिया है।