11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे PM मोदी, स्वाभिमान पर्व में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 जनवरी 2026 को गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे। इस दौरान पीएम 8 से 11 जनवरी तक आयोजित होने जा रहे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस चार दिवसीय कार्यक्रम में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। स्थानीय प्रशासन और ट्रस्ट की ओर से प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं।

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार (05 जनवरी 2026) को सोमनाथ मंदिर पर हमले के 1000 साल पूरे होने पर एक लेख लिखा। पीएम ने लिखा कि यह विध्वंस नहीं, हमारे स्वाभिमान की गाथा है।