दीपावली के पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है।”
सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 20, 2025
हर साल की तरह पीएम मोदी इस बार भी सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाएँगे। ये साल पीएम मोदी 12वी बार जवानों के साथ दीपावली मनाएँगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी गोवा के तट पर भारतीय नौसेना के जवानों के साथ दीपावली मनाने वाले हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का यह जवानों को सैल्यूट भी होगा।
इससे पहले रविवार (19 अक्टूबर 2025) को प्रधानमंत्री मोदी ने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “आइए इस त्योहारी सीजन में 140 करोड़ भारतीयों की कड़ी मेहनत, रचनात्मकता और नवाचार का जश्न मनाएँ।”
Let’s mark this festive season by celebrating the hardwork, creativity and innovation of 140 crore Indians.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 19, 2025
Let’s buy Indian products and say- Garv Se Kaho Yeh Swadeshi Hai!
Do also share what you bought on social media. This way you will inspire others to also do the same. https://t.co/OyzVwFF8j6
पीएम मोदी ने दीपावली पर स्वदेशी उत्पाद खरीदते हुए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने की भी अपील की। उन्होंने लिखा, “आइए, भारतीय उत्पाद खरीदें और कहें- गर्व से कहो ये स्वदेशी है! आपने जो खरीदा है उसे सोशल मीडिया पर भी साझा करें। इस तरह आप दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे।”

