गुजरात के सूरत जिले में जबरन धर्मांतरण का एक गंभीर मामला सामने आया। पुलिस ने एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल रामजी चौधरी को गिरफ्तार किया है। प्रिंसिपल पर आरोप है कि उसने सूरत की एक महिला पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव डाला था। इस मामले में प्रिंसिपल का बेटा डॉ अंकित चौधरी भी शामिल है, जो पेशे से पादरी है और महिला के यौन शोषण के आरोप में पहले ही पकड़ा जा चुका है।
हेडमास्टर पर कार्रवाई
सूरत (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने बताया कि महिला द्वारा लगाए गए जबरन धर्मांतरण के आरोप जाँच में सही पाए गए, जिसके बाद प्रिंसिपल रामजी चौधरी को गिरफ्तार किया गया।
महिला का संपर्क कुछ साल पहले प्रिंसिपल के बेटे डॉ अंकित चौधरी से हुआ था। आरोप है कि अंकित ने शादी का झाँसा देकर दो साल तक महिला का शारीरिक शोषण किया था, जिस पर पहले ही मामला दर्ज हो चुका है।
मई महीने में महिला ने नया आरोप लगाया कि रामजी चौधरी और कुछ अन्य लोग उस पर ईसाई धर्म अपनाने का जोर डाल रहे थे। पुलिस अब यह भी जाँच कर रही है कि रामजी चौधरी जिस चैरिटेबल संस्था से 2014 से जुड़े थे, क्या वह संस्था पहले भी इस तरह की धर्मांतरण गतिविधियों में शामिल रही है।

