‘इनका भी कुछ करना पड़ेगा’: राष्ट्रपति ट्रंप ने वेनेजुएला पर हमले के बाद कोलंबिया, क्यूबा और मेक्सिको को भी दी धमकी

US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (3 जनवरी 2026) को तीन लैटिन अमेरिकी देशों क्यूबा, कोलंबिया और मेक्सिको को धमकी दी। कोलंबिया के प्रेसिडेंट गुस्तावो पेट्रो को ‘अपना ध्यान रखने’ को कहा है। वेनेजुएला में US मिलिट्री ऑपरेशन के बाद ये धमकी दी गई है। दरअसल कोलंबिया ने अमेरिकी हमले का विरोध किया था।

इसको देखते हुए फ्लोरिडा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कोलंबिया के राष्ट्रपति पेट्रो पर अमेरिका में कोकीन की सप्लाई और ट्रैफिकिंग की देखरेख करने का आरोप लगाया। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “उनके पास कोकेन मिले हैं। उनके पास फैक्ट्रियाँ हैं, जहाँ वह कोकेन बनाते हैं। वे इसे अमेरिका भेज रहे हैं।” उन्होंने कहा कि पेट्रो को ‘अपना ध्यान रखना होगा।’

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">वेनेजुएला के प्रेसिडेंट को अरेस्ट करने के बाद ट्रंप की कोलंबिया के प्रमुख को धमकी। आरोप कि वहाँ से कोकीन अमेरिका भेजी जा रही है!<br> <a href="https://t.co/Mssr7dHnG2">pic.twitter.com/Mssr7dHnG2</a></p>&mdash; Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) <a href="https://twitter.com/iamnarendranath/status/2007504126926897370?ref_src=twsrc%5Etfw">January 3, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

वेनेजुएला ऑपरेशन से पहले, ट्रंप ने बार-बार काराकास पर अमेरिका में गैर-कानूनी ड्रग्स के फ्लो को बढ़ावा देने का आरोप लगाया, और हमलों को एक बड़े रीजनल सिक्योरिटी प्रयास का हिस्सा बताया।

क्यूबा पर भी ट्रंप की नजर

राष्ट्रपति ट्रंप ने क्यूबा को लेकर भी बड़ी बात कही है। उनका कहना है कि क्यूबा जल्द ही यूएस पॉलिसी के केन्द्र में होगा। उन्होंने क्यूबा को ‘फेल देश’ करार दिया और कहा कि इसके लिए यहाँ का लीडरशिप जिम्मेदार है।

ट्रंप ने कहा, “क्यूबा के लोगों ने कई सालों तक तकलीफें झेली हैं। हम क्यूबा के लोगों की मदद करना चाहते हैं, लेकिन हम उन लोगों की भी मदद करना चाहते हैं, जिन्हें क्यूबा से निकाल दिया गया था और जो अमेरिका में रह रहे हैं।” यहाँ राजनीतिक रूप से प्रभावशाली क्यूबन अमेरिकन समुदाय रहता है।

ट्रंप के साथ खड़े सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट मार्को रुबियो ने धमकी भी दी। क्यूबा को ‘तबाही’ करार देते हुए रुबियो ने क्यूबा के अधिकारियों पर मादुरो की सरकार की मदद करने का आरोप लगाया।

रुबियो ने कहा, “मादुरो की सुरक्षा में लगे गार्ड और उनकी खुफिया एजेंसी क्यूबा के लोगों से भरी हुई थी,” उन्होंने ये साबित करने की कोशिश की कि वेनेजुएला की स्थिति के लिए क्यूबा भी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा, “वेनेज़ुएला के लोगों की सबसे बड़ी दिक्क्त क्यूबा है, उससे आजाद होना जरूरी है।”

मैक्सिको को अमेरिका की धमकी

ट्रंप ने मेक्सिको के बारे में भी बात की और आरोप लगाया कि राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम का अपने देश पर कंट्रोल नहीं रह गया है। उन्होंने मेक्सिको में ड्रग कार्टेल के हावी होने का दावा किया।

ट्रंप ने कहा, राष्ट्रपति शिनबाम कार्टेल से बहुत डरी हुई हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘वे (कार्टेल) मेक्सिको को चला रहे हैं। मैंने कई बार उनसे पूछा है कि क्या आप चाहती हैं कि हम कार्टेल को खत्म कर दें। (वो कहती हैं) नो, नो, नो, मिस्टर प्रेसिडेंट, नो, नो, नो, प्लीज। इसलिए हमें कुछ करना होगा।’

आपको बता दें कि क्लाउडिया शिनबाम, जो मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति हैं, ने लैटिन अमेरिकी देशों की संप्रभुता पर अमेरिकी हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वह मेक्सिको की धरती पर किसी भी विदेशी सैन्य हस्तक्षेप या अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी को कभी स्वीकार नहीं करेंगी।

वेनेज़ुएला में US के हाई-प्रोफ़ाइल ऑपरेशन के बाद अमेरिका और कई लैटिन अमेरिकी सरकारों के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिका तीन लैटिन अमेरिकी देशों को धमकी दे चुका है। इससे लैटिन अमेरिकी देश एकजुट हो रहे हैं।