अयोध्या पहुँचे PM मोदी, करेंगे 1 KM लंबा रोड शो: राम मंदिर के शिखर पर ‘अभिजीत मुहूर्त’ में फहराएँगे धर्म ध्वज

अयोध्या में मंगलवार (25 नवंबर 2025) का दिन ऐतिहासिक और आध्यात्मिक दोनों तरह से बेहद खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर की सुबह अयोध्या पहुँच गए हैं। यहाँ वे राम मंदिर के शिखर पर अभिजीत मुहूर्त में भगवा और धर्म ध्वज फहराएँगे।

पीएम मोदी अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिये साकेत महाविद्यालय पहुँचे। पीएम का रोड शो एक किलोमीटर का होगा। इस दौरान 12 जगह स्वागत का कार्यक्रम है।

ध्वजारोहण का शुभ समय सुबह 11:52 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक तय किया गया है। यह 32 मिनट का विशिष्ट मुहूर्त भगवान श्रीराम के जन्म नक्षत्र अभिजीत से मेल खाता है, इसलिए इसे अत्यंत शुभ माना जा रहा है।