‘अकेली कहाँ घूम रही हो, बात क्यों नहीं करती’: दुकान पर खड़ी लड़की पर रहीम ने चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई अहमदाबाद की वारदात

अहमदाबाद के बेहरामपुरा के रसूल कड़िया की चाली में रहने वाली तमन्ना मोहसिन शेख पर रहीम उर्फ नोमान लतीफ शेख ने चाकू से हमला कर दिया। घटना के वक्त तमन्ना एक दुकान में खड़ी थी, तभी रहीम पहुँचा। उसने तमन्ना से कहा कि तुम अकेले कहाँ घूम रही हो, मुझसे बात क्यों नहीं करती हो।

दरअसल तमन्ना के नानी के घर के पास रहीम रहता है। तमन्ना जब नानी के घर पर रहती थी तो उनदोनों नें दोस्ती थी। तमन्ना की शादी मोहसीन से हो गई। इसके बाद उसने रहीम से बात करना बंद कर दिया। इसी गुस्से में उसने तमन्ना पर हमला कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, तमन्ना अपनी मौसी के घर गई थी और घटना के वक्त वह पास की दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी। उसी वक्त रहीम वहाँ पहुँचा और उससे बात करने की कोशिश की। तमन्ना ने जवाब नहीं दिया तो उसने गाली गलौज शुरू कर दी और पास में रखे चाकू को निकाल कर उस पर हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले से तमन्ना सन्न रह गई। वहाँ अफरा-तफरी मच गई। रहीम घटनास्थल से फरार हो गया। तमन्ना को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसका सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। रहीम के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।