मिडिल ईस्ट संकट पर सरकार से सवाल करने वाली कॉन्ग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी 25 मार्च 2026 को होने वाली सर्वदलीय बैठक में हिस्सा नहीं लेगें। राहुल गाँधी ने कहा कि उनका केरल में कार्यक्रम है, जिसके चलते वे बैठक में शामिल नहीं होंगे।
#WATCH | Delhi | Congress MP and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "I would not be able to attend because I have a program in Kerala. All-party meeting should take place, but a structural blunder has been made… And this cannot be fixed, especially the Prime Minister cannot. He… https://t.co/gAIBnSG77B pic.twitter.com/NuXDdpMuIN
— ANI (@ANI) March 24, 2026
संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में राहुल गाँधी ने कहा, “मैं तो नहीं रहूँगा। मेरा केरल में कार्यक्रम है। डिबेट होना चाहिए। लेकिन आपने स्ट्रक्चरल गलती की है। आपने पूरा ढाँचा उड़ा दिया। अब उसको आप ठीक नहीं कर सकते और पीएम नरेंद्र मोदी तो कर ही नहीं सकते।”
राहुल गाँधी ने पीएम मोदी पर कहा, “पीएम मोदी वही करेंगे जो अमेरिका और इजरायल कहेगा। वो हिंदुस्तान के हित में काम नहीं करेंगे। वो किसानों के हित में काम नहीं करेंगे।”
गौरतलब है कि 25 मार्च 2026 को सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें मिडिल ईस्ट संकट को लेकर चर्चा की जाएगी।

