प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को आज (1 नवंबर 2025) 14 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स की सौगात दी। पीएम ने छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती महोत्व कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करने से पहले सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों से जुड़ी कई विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
इनमें से कुछ प्रोजेक्ट निम्न हैं-
- इस दौरान पीएम ने छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में 12 नए स्टार्ट-अप ग्राम उद्यमिता कार्यक्रम (एसवीईपी) ब्लॉकों का उद्घाटन किया।
- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 3.51 लाख लाभार्थियों के गृह प्रवेश का शुभारंभ किया और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 3 लाख लाभार्थियों को 1200 करोड़ रुपए की किश्तें जारी।
- विद्युत क्षेत्र में 3750 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
- कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए प्रधानमंत्री ने पत्थलगांव–कुनकुरी–झारखंड सीमा तक 3,150 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले चार लेन वाले ग्रीनफील्ड हाईवे की आधारशिला रखी।
- बस्तर और नारायणपुर जिलों में कई खंडों में फैले राष्ट्रीय राजमार्ग-130डी (नारायणपुर-कस्तूरमेटा-कुतुल-नीलांगुर-महाराष्ट्र सीमा) के निर्माण और उन्नयन की आधारशिला रखी गई।
- इनके अलावा प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों — मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और गीदम (दंतेवाड़ा) में और बिलासपुर में सरकारी आयुर्वेद कॉलेज तथा अस्पताल — की आधारशिला रखी।
इनके उद्घाटन और शिलान्यास के बाद पीएम बोले की 25 साल पहले अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने छत्तीसगढ़ सौंपा था। तब, संकल्प लिया गया था कि ये नई बुलंदी छुएगा। आज ये प्रदेश विकास की गति पर तेजी से बढ़ रहा है।
डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ विकास की नित-नई ऊंचाइयों को छू रहा है। नवा रायपुर अटल नगर में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में शामिल होकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। जय जोहार! https://t.co/qWkIhZ0joo
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2025
प्रधानमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के समय हम सभी ने ‘देव से देश’ और ‘राम से राष्ट्र’ का संकल्प लिया था। उनके ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी हमें उनके आदर्शों को साकार करना है।”

