हिमाचल प्रदेश के चंबा में रामलीला मंचन के दौरान एक 73 वर्षीय कलाकार की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। यह घटना मंगलवार (23 सितंबर 2025) की रात चंबा के चौगान मैदान में हुई।
जानकारी के अनुसार, मृतक कलाकार की पहचान अमरेश महाजन के रूप में हुई है, जो पिछले 40 सालों से रामलीला में दशरथ और रावण का किरदार निभाते थे। इस बार उन्होंने पहले ही कह दिया था कि यह उनकी आखिरी रामलीला होगी। जिस समय यह घटना हुई, अमरेश दशरथ का किरदार निभा रहे थे और ऋषि विश्वामित्र के साथ संवाद कर रहे थे। उसी दौरान, वह बेसुध होकर गिर गए।
चंबा में रामलीला के मंचन के दौरान राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे कलाकार की हार्ट अटैक से मौत हो गई.
— Anku Chahar (@anku_chahar) September 23, 2025
73 साल के अमरेश 40 सालों से रामलीला में दशरथ और रावण की भूमिका निभा रहे थे. दशरथ दरबार के मंचन के दौरान वे अचानक गिर पड़े. pic.twitter.com/HAS0YWgMAF
पहले तो साथ के कलाकारों को लगा कि यह अभिनय का हिस्सा है, लेकिन जब उन्होंने कोई हलचल नहीं की, तो कलाकारों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई। इस दुखद घटना से पूरे चंबा में शोक का माहौल है।

