आरती पंडित रजनीकांत मिश्र जी की अंतिम आरती निकली.. रातू रोड स्थित इंद्रपुरी रोड नंबर 9 शिव मंदिर में आरती के दौरान मंदिर के मुख्य पुरोहित "पंडित रजनीकांत मिश्र जी का आरती करते हुए उनका आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है उन्हें हार्ट अटैक आया
— mukesh kumar (@Mukesh_Ranchi) July 13, 2026
बाबा भोलेनाथ दिवंगत पुण्यात्मा को… pic.twitter.com/qwAyoNSCds
वीडियो में देखा जा सकता है कि पंडित रजनी कांत मिश्रा के गिरते ही वहाँ मौजूद एक महिला उनके आँखों पर पानी मार रही है। उन्हें उठाने की कोशिश की जा रही है लेकिन वह नहीं उठ रहे। लोग उन्हें थामे हुए हैं और अफरा-तरफी का माहौल है।
यह वीडियो राँची के रातू रोड के इंद्रपुरी रोड नंबर 9 के मंदिर का है, जहाँ के मुख्य पुजारी रजनी कांत मिश्रा थे। सोमवार (13 जुलाई 2026) को संध्या आरती करते वक्त उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। ये काफी पुराना शिव मंदिर है। घटना के वक्त मंदिर में कई लोग मौजूद थे। पूजा-पाठ का वीडियो बनाया जा रहा था, जो अब वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार को वह संध्या पूजा कर रहे थे। उन्होंने घंटी बजाई, आरती किया। पूजा के दौरान शंख के साथ-साथ डमरू भी बजाई। पूजा के बाद आरती करने के लिए आसपास के लोगों को दिया और पूजा के बाद उन्होंने खुद आरती भी ली, लेकिन कुछ देर बाद वह अचानक नीचे गिर गए।
लोगों ने बताया कि उन्होंने संभालने की कोशिश भी की। आँखों पर पानी मारा, लेकिन वह उठ नहीं पा रहे थे। इसके बाद मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। लोग उन्हें उठा कर जल्दी-जल्दी नजदीक के अस्पताल में ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पूजा करने के दौरान बनाए गए वीडियो में सबकुछ साफ दिख रहा है।
डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल पहुँचने से पहले उनकी मौत हो गई थी। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पंडित जी की तबियत बिगड़ने के बाद वहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी पहुँचे थे। लेकिन अब उनकी मौत के बाद काफी निराश हैं। मंदिर में स्थानीय बीजेपी नेता रमेश सिंह भी घटना के वक्त मंदिर में मौजूद थे। उन्होंने पंडित रजनी कांत मिश्रा को अस्पताल ले जाने में अहम भूमिका निभाई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, अब मंदिर में आनेवाले श्रद्धालुओं के चेहरे पर मायूसी साफ नजर आ रही है। पंडित रजनी कांत मिश्रा का इलाके में काफी सम्मान था, लेकिन इस तरह से पूजा करते हुए उनके चले जाने से श्रद्धालुओं में काफी बेचैनी देखी जा रही है।
डॉक्टरों की मानें तो आरती करते वक्त हार्ट अटैक की कई वजह हो सकती है। हो सकता है कि उन्हें पहले से दिल की बीमारी हो, कोई तनाव हो या अचानक धमनियों में कोई रुकावट आ गई हो। पंडित रजनी कांत मिश्रा की क्या परेशानी थी ये तो डॉक्टर या परिजन ही बता सकते हैं।

