झारखंड की राजधानी राँची में एक मेडिकल छात्रा के साथ बर्थडे पार्टी में रेप किए जाने का मामला उजागर हुआ है। आरोपितों में से एक की पहचान दानिश के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसे बंगाल से गिरफ्तार किया है। पीड़िता की हालत गंभीर है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया, फिर दिया घटना को अंजाम
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह राँची में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है और मूल रूप से जमशेदपुर की रहने वाली है। 9 अप्रैल 2026 की रात उसकी एक सहेली ने उसे बर्थडे पार्टी में आने के लिए कहा। उसे बताया गया कि पार्टी में कई लड़कियाँ भी होंगी, जिससे उसे कोई शक नहीं हुआ।
लेकिन जब वह बिरयातू स्थित एक फ्लैट पर पहुँची, तो वहाँ का माहौल अलग ही था। फ्लैट के पाँचवें फ्लोर पर पहले से ही तीन युवक सदाब, फवाद और दानिश मौजूद थे। वहाँ कोई दूसरी लड़की नहीं थी। शुरुआत में केक काटा गया और सामान्य माहौल दिखाने की कोशिश की गई, जिससे पीड़िता को शुरुआत में संदेह नहीं हुआ।
पिज्जा में नशीला पदार्थ मिलाकर किया दुष्कर्म
पीड़िता के अनुसार, केक खाने के बाद दानिश ने उसे पिज्जा खाने के लिए दिया। आरोप है कि उसी पिज्जा में नशीला पदार्थ मिलाया गया था। पिज्जा खाने के कुछ ही देर बाद उसे चक्कर आने लगे, आँखों के सामने अंधेरा छाने लगा और शरीर सुस्त पड़ गया।
A Hindu MDS student from Jamshedpur, staying in Ranchi, was invited to her friend Oli’s birthday party at an apartment.
— Treeni (@treeni) April 14, 2026
She was told other girls would be there, but only Muslim boys — Oli, Sadab, Fabad, and Danish — were present.
They drugged the cake and pizza with sedatives,… pic.twitter.com/gvcpZFPP8C
इसी हालत का फायदा उठाकर दानिश ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता मानसिक रूप से काफी टूट गई और दो दिन तक किसी को कुछ नहीं बता सकी। जब उसकी तबीयत लगातार बिगड़ने लगी, तब उसने अपने मुंबई में रहने वाले भाई से संपर्क किया।
भाई की मदद से उसे लालपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जाँच की जा रही है और अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जाँच की जा रही है।

