अमरीन अख्तर ने 6 साल तक बंधक बनाकर किया नाबालिग का शोषण, टास्क फोर्स पहुँची तो पलंग के बॉक्स में छिपाया: गुवाहाटी में की गई बरामद

असम के गुवाहाटी में एक 13 साल की नाबालिग बच्ची को पिछले छह साल से बंधक बनाकर घरेलू काम कराया जा रहा था। यह मामला रविवार (1 फरवरी 2026) को सामने आया, जब डिस्ट्रिक्ट लेबर टास्क फोर्स ने मकान नंबर 69 में छापेमारी की। यह घर अमरीन अख्तर लस्कर नाम की महिला का बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी की भनक लगते ही आरोपित महिला ने बच्ची को पलंग के बॉक्स के अंदर बंद कर दिया और ऊपर गद्दा रखकर उसे छिपाने की कोशिश की। करीब 25 मिनट तक चली तलाशी के बाद बच्ची को बेहद कमजोर हालत में बरामद किया गया।

बच्ची ने पूछताछ में बताया कि उसे लंबे समय से शारीरिक प्रताड़ना और मानसिक शोषण का सामना करना पड़ रहा था। रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। फिलहाल, मामले की जाँच जारी है और संबंधित आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।