बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण पर मतदान जारी है। उधर, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की गुंडई भी जारी है। मनेर से RJD कैंडिडेट भाई वीरेंद्र ने पुलिस दरोगा को जान से मारने की धमकी दे डाली।
राजद के मनेर विधायक और उम्मीदवार भाई वीरेंद्र और सुरक्षा कर्मियों के बीच जमकर हुई तू तू मै मै में मतदान केंद्र पर हंगामा, सुरक्षा कर्मियों पर पक्षपात का आरोप लगाया…#BiharElections2025 #ManerAssembly #BhaiVirendra #VotingDay #ElectionCommission pic.twitter.com/FSHg2BLpRl
— News4Nation (@news4nations) November 6, 2025
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाई वीरेंद्र मतदान स्थल पर पहुँचे तो पुलिस दरोगा ने उनसे आईडी कार्ड दिखाने को कहा, इसी बात पर RJD प्रत्याशी भड़क गए। भाई वीरेंद्र ने दरोगा को धमकाते हुए कहा, “यही आग लगा दूँगा।” उन्होंने कहा कि प्रशासन को मतदाता पहचान पत्र चेक करने का अधिकार किसने दिया।
बता दें कि गुरुवार (06 नवंबर 2025) को बिहार के 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग की जा रही है। इसी दौरान भाई वीरेंद्र भी अपनी पत्नी के साथ वोट डालने पहुँचे थे। इस दौरान उन्होंने बूथ पर जमकर हंगामा किया।

