समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एसटी हसन ने बुधवार (7 जनवरी 2026) को पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट (रामलीला मैदान के पास) इलाके में हुई पत्थरबाजी को सही ठहराया है। यह घटना अवैध अतिक्रमण हटाने की सरकारी कार्रवाई के दौरान हुई थी। मीडिया से बातचीत में एसटी हसन ने पत्थरबाजी की निंदा करने के बजाए इसे सरकार की कार्रवाई के खिलाफ लोगों की ‘प्रतिक्रिया’ बताया।
उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर प्रशासन रात को 2 बजे बुलडोजर लेकर वहाँ क्यों पहुँचा। हसन ने कहा कि इस कार्रवाई की नीयत पर संदेह किया जा सकता है और यह भी कहा कि भारत में लोग अक्सर अफवाहों पर भरोसा कर लेते हैं, संभव है कि पत्थर फेंकने वाले लोग किसी अफवाह से गुमराह हो गए हों।
Moradabad, Uttar Pradesh: On the stone-pelting at the police during a demolition drive near an Old Delhi mosque, Samajwadi Party leader S.T. Hasan says, "There are doubts about the intentions. What was the point of going there at 2 AM? You went there with bulldozers in the middle… pic.twitter.com/e8WhJvt2Gx
— IANS (@ians_india) January 8, 2026
दरअसल, बुधवार (7 जनवरी 2026) को दिल्ली नगर निगम ने पुलिस बल के साथ दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के तहत तुर्कमान गेट (रामलीला मैदान के पास) इलाके में स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास अवैध निर्माण हटाने कीकार्रवाई की थी। इसका विरोध करते हुए भीड़ ने पत्थरबाजी की। मामले में पाँच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

