संभल में बुर्का पहनकर काँवड़ लाने और जलाभिषेक करने वाली तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी को जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं। महाशिवरात्रि पर इस जोड़े ने संभल के क्षेमनाथ तीर्थ में जल चढ़ाया था।
अब कट्टरपंथी उन्हें जिंदा जलाने की धमकी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके खिलाफ नफरत भरे वीडियो डाले जा रहे हैं। डरे हुए दंपती ने असमोली थाने पहुँचकर पुलिस से सुरक्षा और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
तमन्ना मलिक ने अमन त्यागी से शादी की है और उनका कहना है कि आस्था उनका निजी विषय है। वह हरिद्वार से गंगाजल लेकर संभल पहुँची थीं। इस दौरान पुलिस सुरक्षा में उन्हें शिवालय तक ले जाया गया और लोगों ने उनका भव्य स्वागत भी किया था।
तमन्ना का मानना है कि कोई भी महिला बुर्के में काँवड़ ला सकती है और इसमें कुछ गलत नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है और दंपती की सुरक्षा का भरोसा दिया है।

