यूपी के शामली में ज्योतिष पीठ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अक्सर योगी सरकार के खिलाफ बयान देते रहे हैं। गंगा स्नान से लेकर गोरक्षा तक के मुद्दे पर उनकी सरकार से तकरार होती रही है, लेकिन इस बार सीएम योगी की तारीफ कर उन्होंने सबको चौका दिया है। दरअसल सीएम योगी जब अयोध्या दौरे पर गए थे, तब उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को दौरे से दूर रखा था।
सीएम योगी के इसी रुख का उन्होंने समर्थन किया। राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी को लेकर सीएम योगी ने एसआईटी का गठन किया और कहा कि 15 दिनों में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। इस मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी सवालों के घेरे में हैं।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि अयोध्या दौरे के दौरान चंपत राय को अपने पास से दूर रखना एक अच्छा कदम था। उन्होंने इस फैसले की सराहना की।@dmayodhya @myogiadityanath @jyotirmathah #Avimukteshwaranand… pic.twitter.com/5afeO0AH15
— FM News (@FMNewsLive) June 20, 2026
उन्होंने इस मुद्दे पर कहा कि जिस समय किसी व्यक्ति पर दाग लग जाए, तो उसे अपने साथ बिठाने का मतलब समाज में अलग जाता है, इसलिए सीएम योगी ने कम से कम अपने दौरे से दूर रखा, ये अच्छा किया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि ये मामला काफी गंभीर है और घोटालों से इनकार नहीं किया जा सकता।

