पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) की हार के बाद पार्टी बिखर गई है। कई सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है। इस बीच बागी हुए 19 सांसदों की भी लिस्ट सामने आ गई है। इनमें शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान जैसे चर्चित TMC नेताओं के नाम हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 19 बागी सांसदों की लिस्ट:
1.काकोली घोष (बारासात)
2.जगदीश चंद्र बसुनिया (कूचबिहार)
3.खली उर रहमान (जंगीपुर)
4.यूसुफ पठान, (बेहरामपुर)
5.अबू ताहिर खान, (मुर्शिदाबाद)
6.पार्थ भौमिक (बैरकपुर)
7.बापी हलधर (मथुरापुर)
8.सायोनी घोष (जादवपुर)
9.माला रॉय (कोलकाता दक्षिण)
10.मिताली बाग (आरामबाग)
11.दीपक अधिकारी (घाटल)
12.कालीपद सोरेन (झालग्राम)
13.जून मालिया (मेदिनीपुर)
14.अरूप चक्रवर्ती (बांकुड़ा)
15.डॉ. शर्मिला सरकार (वर्धमान पूर्व)
16.शत्रुघ्न सिन्हा (आसनसोल)
17.असित कुमार मल (बोलपुर)
18.शताब्दी रॉय (बीरभूम)
19.रचना बनर्जी (हुगली)
बताया जा रहा है कि इन 19 बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को हस्ताक्षर कर पत्र सौंपा है, जिसमें अलग होने की बात कही है। इससे पहले बुधवार (10 जून 2926) को राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव और राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने भी पार्टी और संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

