खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाली गैस एलपीजी को लेकर शिवालिक गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर सुरक्षित पहुँच गया। इससे करीब 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों को भरा जा सकता है।
BIG BIG BREAKING
— Hardik Bhavsar (@Bitt2DA) March 16, 2026
हॉर्मुज के रास्ते से आया LPG शिवालिक जहाज़ गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुँच चुका है
मोदी जी वही कर रहे — जो बड़ी ताकतें करती हैं
ना किसी युद्ध में कूदना,ना किसी ब्लॉक में खड़ा होना
बस चुपचाप अपना रास्ता सुरक्षित कर लेना
ना कोई घोषणा, ना कोई प्रेस कॉन्फ़्रेंस… pic.twitter.com/PaZIyldJcm
भारतीय नौसेना की निगरानी में यह जहाज भारत पहुँचा, जिससे देश में संभावित गैस किल्लत दूर होने की उम्मीद है। एक और एलपीजी से भरा दूसरा जहाज नंदा देवी 17 मार्च 2026 को कांडला बंदरगाह पर पहुँचेगा।
इस बीच एक और भारतीय झंडे वाला तेल टैंकर जग लाडकी भी संयुक्त अरब अमीरात से रवाना हो चुका है। उसके 19 मार्च तक पहुँचने की संभावना है। इस दौरान जहाज पर भारतीय नौसेना की नजर रहेगी। समुद्री व्यापार और ऊर्जा की आपूर्ति को बरकरार रखने में इन जहाजों में मौजूद गैस और तेल का काफी योगदान रहेगा।

