समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन अपने रूखे व्यवहार को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियाँ बटोर रहा है। वीडियो में वह एक आदमी के सेल्फी लेने पर उसे धक्का मार रही हैं।
जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन मंगलवार (12 अगस्त 2025) को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुँची थी। इस दौरान जब वह अंदर प्रवेश कर रही थी, एक आदमी ने उनके साथ सेल्पी लेने की कोशिश की। इस पर जया भड़क गई और धक्का मारते हुए कहती है, “क्या कर रहे हैं आप। वॉट इज दिस?”
She had come to vote in the Constitution Club election…. pic.twitter.com/mU7xHslluC
— Megh Updates ?™ (@MeghUpdates) August 12, 2025
जया के इस तरह भड़कने के बाद सेल्फी लेने वाला व्यक्ति खेद व्यक्त करता है। हालाँकि वायरल वीडियो में जया गुस्से से काफी देर तक उसे घूरती नजर आ रही हैं। इस दौरान शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी समेत अन्य सांसद भी वहाँ मौजूद थे।

