‘…ब्राह्मण भला ना कोई’: सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने ब्राह्मणों को बताया वेश्याओं से भी बुरा, Video वायरल

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता राजकुमार भाटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई ने राजकुमार भाटी का यह वीडियो X पर शेयर किया है।

इस वीडियो में राजकुमार भाटी कह रहे हैं, “ब्राह्मण भला ना वेश्या, इनमें भला ना कोई। कोई-कोई वेश्या तो भली, ब्राह्मण भला ना कोई।”

BJP ने X पर लिखा, “सपा में बयान नहीं, बदजुबानी की प्रतियोगिता चल रही है। कभी सनातन पर हमला, कभी समाज के सम्मानित वर्गों पर अपमानजनक टिप्पणी, यही सपाई राजनीति की असली पहचान बन चुकी है।” BJP ने आगे लिखा, “भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज का अपमान करने वाला बयान केवल एक व्यक्ति की सोच नहीं बल्कि उस मानसिकता का आईना है, जहाँ वोटबैंक के अहंकार में मर्यादा, संस्कार और सामाजिक सम्मान सब कुचल दिए जाते हैं।”