तमिल अभिनेता और TVK प्रमुख जोसेफ विजय चंद्रशेखर की करूर रैली में शनिवार (27 सितंबर 2025) रात एक बड़ी त्रासदी हुई है। अत्यधिक भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। इस लापरवाही भरे आयोजन से 38 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में महिलाएँ और बच्चे भी शामिल हैं। 50 से अधिक लोग घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। जिस अभिनेता की रैली में इतने लोगों की मौत हो गई, वो जोसेफ विजय चंद्रशेखर बिना किसी से मिले अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ निजी जेट से मौका पाकर खिसक लिए।
It is truly shocking that TVK leader #Vijay, whose #Karur rally turned into a site of unimaginable tragedy with over 35 dead including children and many more injured, chose to leave without visiting hospitals or consoling victims. Even his fans who gathered in thousands deserved… pic.twitter.com/zjWzhsj7ip
— Lt Col N Thiagarajan Veteran (@NTR_NationFirst) September 27, 2025
इस भयंकर हादसे ने विजय के राजनीतिक आयोजनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने तमिलनाडु सरकार से तत्काल रिपोर्ट माँगी है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतकों के परिजनों के लिए ₹10 लाख मुआवजे की घोषणा की है। हादसे की जाँच के लिए रिटायर्ड जज अरुणा जगदीशन की अध्यक्षता में जाँच आयोग का गठन किया गया है। जोसेफ विजय चंद्रशेखर ने घटना पर दुख जताया है, लेकिन उनकी रैली के कुप्रबंधन पर उंगलियाँ उठ रही हैं।
विजय की रैली में हादसा: भीड़ नियंत्रण में भारी चूक
करूर की यह रैली राजनीतिक कम, फैंस का जुनून ज़्यादा थी। लोगों का हुजूम अपने ‘सुपरस्टार’ की एक झलक पाने के लिए बेताब था। एक चश्मदीद ने बताया कि विजय को देखने के लिए लोग घंटों इंतजार कर रहे थे। भीड़ बेकाबू हो गई और विजय की बस के पीछे भागने लगी। इसी दौरान धक्का-मुक्की हुई और लोग जमीन पर गिर गए, जिससे भगदड़ मच गई।
At least 36 people were killed and more than 50 injured in a stampede at a rally held by Indian actor-politician Vijay, who is campaigning for election https://t.co/N3hX21OHyA pic.twitter.com/itIIKLhVpD
— Reuters (@Reuters) September 27, 2025
हालाँकि भीड़ में अफरा-तफरी मची हुई थी, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार विजय ने अपना भाषण जारी रखा। एक चश्मदीद ने बताया कि कुछ लोग पेड़ की डाल पर चढ़े थे, वे नीचे गिरे और दहशत फैल गई। इसके बावजूद, विजय ने पुलिस को उनके प्रवेश में मदद करने के लिए धन्यवाद दिया और भाषण जारी रखा। इससे पता चलता है कि उन्होंने अपने समर्थकों की सुरक्षा को नजरअंदाज़ किया।
कुप्रबंधन और मौतों का मंजर
रैली का समय सुबह 8:45 बजे का था, लेकिन विजय दोपहर 3 बजे नमक्कल रैली को संबोधित कर रहे थे। विजय के देर से आने के कारण भी भीड़ का धैर्य टूट गया। एक चश्मदीद ने बताया कि जैसे ही विजय ने बोलना शुरू किया, बिजली काट दी गई, जिससे भगदड़ और बढ़ गई।
A father carrying his dead son, who was killed in the stampede at actor Vijay's rally in #Karur
— Yanika_Lit (@LogicLitLatte) September 27, 2025
Actor Vijay, without meeting anyone, flew away in a private jet with his security. pic.twitter.com/oxzlggVkCc
करूर के सरकारी अस्पताल में चीख-पुकार मची हुई थी। हर दो मिनट में एम्बुलेंस पहुँच रही थी। एक जीवित बची सुनीता ने बताया कि जिस एम्बुलेंस में वह थीं, उसमें बाकी तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी। मरने वालों में 16 महिलाएँ और 6 बच्चे शामिल हैं। यह संख्या लापरवाही की भयावहता को दर्शाती है।
सरकार का एक्शन और सवाल
हादसे के बाद, मुख्यमंत्री स्टालिन ने मुआवजे की घोषणा की। स्टालिन ने अतिरिक्त डॉक्टर और मेडिकल टीमें करूर भेजी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी घटना का जायजा लिया। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने तमिलनाडु सरकार से पूरी रिपोर्ट तलब की है। सरकार को बताना होगा कि इतनी बड़ी भीड़ के लिए सुरक्षा और बचाव के क्या इंतजाम किए गए थे। तमिलनाडु भाजपा प्रमुख ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। यह स्पष्ट है कि यह हादसा आयोजकों और अभिनेता विजय की टीम के खराब प्रबंधन का नतीजा है।

