तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के नेतृत्व में TVK सरकार ने मंदिरों 46 प्रोजेक्ट्स रद्द कर दिए हैं। इन प्रोजेक्ट्स को पिछली स्टालिन सरकार में मंजूरी दी गई थी। मौजूदा सरकार ने यह कदम उठाते हुए कहा कि मंदिरों की चल और अचल संपत्तियों का उपयोग केवल धार्मिक और मंदिरों से जुड़े पवित्र कार्यों के लिए किया जाएगा।
शुक्रवार (21 जून 2026) देर रात को जारी हुए सरकारी आदेश (GO) में कहा गया कि पिछली DMK सरकार ने मंदिरों के पैसे से 29 मैरेज हॉल और 17 कमर्शियल कॉम्पलेक्स बनाने की मंजूरी दी थी। इन परियोजनाओं पर लगभग ₹246 करोड़ खर्च होने थे। लेकिन अभी तक इन कामों की शुरुआत नहीं हुई थी इसीलिए मंदिरों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए इनकी मंजूरी रद्द कर दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई वर्षों से हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती (HR&CE) विभाग के अंतर्गत आने वाले मंदिरों की आय का इस्तेमाल मैरेज हॉल, कमर्शियल कॉम्पलेक्स और एजुकेशनल संस्थान बनाने में किया जाता रहा है। हालाँकि, कई हिंदू संगठनों और दक्षिणपंथी समूहों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि मंदिरों की आय केवल मंदिरों के रखरखाव, पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों पर ही खर्च होनी चाहिए।

