Tamil Nadu: तमिलनाडु विधानसभा के नतीजे सत्ताधारी एमके स्टालिन और DMK के लिए हैरान करने वाले हैं। राज्य में नई बनी सुपरस्टार विजय की पार्टी TVK ने शानदार उल्टफेर करते हुए रुझानों में बड़ी बढ़त बनाई हुई है। इस बीच स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन भी अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक, 234 सीटों वाली राज्य विधानसभा में विजय की TVK 109 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, ADMK 63 सीटों पर आगे है। सत्तारूढ़ DMK की हालत बेहद खराब नजर आ रही है और वो सिर्फ 39 सीटों पर आगे चल रही है।
Tamil Nadu Deputy CM Udhayanidhi Stalin is currently trailing from the Chepauk-Thiruvallikeni State Assembly seat.
— ANI (@ANI) May 4, 2026
Selvam D of the newly formed Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) is leading from the seat with a margin of more than 1244 votes, according to the Election Commission of… pic.twitter.com/mv2z7Xof2y
इस बीच स्टालिन के बेटे और सनातन की तुलना डेंगू-मलेरिया करने वाले उदयनिधि स्टालिन अपनी चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी (CHEPAUK-THIRUVALLIKENI) सीट पर TVK के उम्मीदवार सेलवम डी से पिछड़ गए हैं।

