हिंदू महिला ने चलाया भजन तो मुजम्मिल भड़का, हमला करने सड़क पर उतरी इस्लामी भीड़: पत्थरबाजी में कॉन्स्टेबल समेत कई घायल, तेलंगाना के बांसवाड़ा का मामला

तेलंगाना के बांसवाड़ा में एक रिलायंस स्टोर के भीतर हिंदू भजन बजाने को लेकर विवाद भड़क उठा। आरोप है कि स्टोर में मौजूद एक मुस्लिम कर्मचारी ने हिंदू महिला द्वारा भजन चलाने पर आपत्ति जताई, जिसके बाद कहासुनी ने सांप्रदायिक रूप ले लिया।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद हालात तेजी से बिगड़े और बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों का दावा है कि करीब 500 के आसपास की भीड़ ने हिंदुओं और उनके घरों को निशाना बनाया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात है।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के बांसवाड़ा शहर का है। वहाँ शुक्रवार (20 फरवरी 2026) को जुमे वाली शाम ये सब हुआ। रिलायंस स्टोर में काम करते हुए एक महिला माँ दुर्गा के भजन सुन रही थी तभी मुजम्मिल नाम का एक मुस्लिम शख्स आया और उस गाने पर ऐतराज जताने लगा।

महिला स्टाफ ने अपनी ओर से जवाब दिया तो मुजम्मिल और भड़क गया और बात धक्का-मुक्की व पत्थरबाजी तक पहुँच गई। इस्लामी भीड़ ने इकट्ठा होकर हिंदुओं को निशाना बनाया।
 
बाद में महिला कीशिकायत के आधार पर बांसवाड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज हुई। बड़े अधिकारी मौके पर पहुँचे और स्थानीयों को भरोसा दिलाया गया कि जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
 
इस मामले में पुलिस ने शनिवार (21 फरवरी 2026) तक मुजम्मिल समेत 10-12 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इस हिंसा में एक कॉन्स्टेबल भी बुरी तरह घायल हुआ है। हालाँकि अब वो खतरे से बाहर है।

SP ने कहा कि व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर पर भड़काऊ या सांप्रदायिक पोस्ट न करें। धार्मिक नफरत फैलाने या शांति बिगाड़ने वाले मैसेज, ऑडियो-वीडियो पोस्ट या फॉरवर्ड करने पर सख्त कार्रवाई होगी। व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन भी अपने ग्रुप की पोस्ट के लिए जिम्मेदार होगा।