तेलंगाना के हैदराबाद में मिलावट वाले अदरक-लहसुन पेस्ट सप्लाई करने वाले गिरोह को पकड़ा गया है। हैदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र काटेदान में एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में ये मिलावटी पेस्ट बनाया जाता था, जहाँ से अलग-अलग शहर के रेस्टोरेंट और थोक विक्रेताओं को बेचा जाता था। इस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के मालिक हसन अली रुपानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Puke worthy Alert🚨
— Telangana Maata (@TelanganaMaata) March 31, 2026
Hasan Ali Rupani (SKR Foods,Katedan) caught manufacturing adulterated ginger-garlic paste & supplying it across the city
Seized:
• 4,032 kg paste
• 6,210 kg raw ginger & garlic
• 10,250 kg salt
• 120 kg xanthan gum
• 120L acetic acid
Value: ₹22 lakh pic.twitter.com/ZDeQOLk5d4
मंगलवार (31 मार्च 2026) इस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में छापेमारी से 4032 किलोग्राम मिलावटी अदरक-लहसुन का पेस्ट जब्त किया गया है। साथ ही 6200 किलोग्राम बेकार गुणवत्ता वाले कच्चे माल और अन्य सामान भी जब्त किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 22 लाख रुपए है।
जाँच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि अदरक-लहसुन का पेस्ट गंदी और अस्वच्छ जगह पर बनाया जा रहा था। इसमें खराब गुणवत्ता की सामग्री इस्तेमाल हो रही थी, जैसे लहसुन के छिलके। साथ ही इसमें एसिटिक एसिड और जैंथन गम जैसे केमिकल भी मिलाए जा रहे थे।

