तेलंगाना के मेडकैल-मलकाजगिरी जिले के प्रतापसिंगारम इलाके में बुधवार (25 फरवरी 2026) रात एक इस्लामी कट्टरपंथी ने अयप्पा स्वामी मंदिर में तोड़फोड़ की और मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने लगा। उसे लोगों ने देखा और जमकर पिटाई की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मेडिपल्ली थाना क्षेत्र में हुई है। घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।
Medchal-Malkajgiri, Telangana | A man was attacked by a group of people, alleging that he had vandalised the Ayyappa Swamy Temple and was offering namaz near the temple at Pratapsingaram under Medipalli police station limits in Medchal-Malkajgiri district. The incident occurred…
— ANI (@ANI) February 26, 2026
स्थानीय लोगों के अनुसार, मंदिर में कथित तोड़फोड़ और धार्मिक भावनाएँ आहत होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने आरोपित व्यक्ति को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही मेडिपल्ली पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपित को हिरासत में लेकर थाने ले गई। मेडकैल–मलकाजगिरी पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जाँच की जा रही है। आरोपित से पूछताछ जारी है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दी गई है।

