थाईलैंड और कंबोडिया के बीच एक बार फिर सीमा पर संघर्ष शुरू हो गया है। थाईलैंड की सेना ने सोमवार (08 दिसंबर 2025) को कंबोडिया पर एयर स्ट्राइक की। इससे पहले कंबोडिया ने भी थाईलैंड पर हमला किया था। दोनों देशों ने एक दूसरे पर सीजफायर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह समझौता करवाने का दावा किया था।
थाईलैंड के प्रवक्ता मेजर जनरल विन्थाई सुवारी ने कहा कि यह एयर स्ट्राइक कंबोडिया के हमले में मारे गए एक थाई सुरक्षाकर्मी और 4 घायल होने के बाद जवाबी कार्रवाई है। इस स्ट्राइक में कंबोडिया के सैन्य बुनियादी ढाँचों को निशाना बनाया गया है। थाई सेना ने एक बयान में कहा कि दोबारा शुरू हुए सीमा संघर्ष के बाद 70 प्रतिशत थाई नागरिकों को बॉर्डर के इाकों से निकाल लिया गया है।
बता दें कि इससे पहले जुलाई 2025 में थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 5 दिनों तक सीमा पर संघर्ष चला, जिसमें दोनों ओर से दर्जनों लोग मारे गए और 2 लाख लोग विस्थापित हुए। इस संघर्ष पर डोनाल्ड ट्रंप ने 28 जुलाई 2025 को दोनों देशों के नेताओं के बीच सीजफायर पर सहमति बनाई।
इसके बाद थाईलैंड और कंबोडिया ने अक्टूबर 2025 के अंत में कुआलालंपुर में ट्रंप और मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की उपस्थिति में एक समारोह में एक विस्तारित युद्धविराम घोषणा पर हस्ताक्षर किए।

