बॉलीवुड फिल्मकार विपुल अमृतलाल शाह और उनके बैनर 'सनशाइन पिक्चर्स' के सहयोग से बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी 2 – गोज बियॉन्ड' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
— यूनीवार्ता (@univartaindia1) February 17, 2026
साल 2022 की फिल्म 'द केरल स्टोरी' का अगला पार्ट 'द केरल स्टोरी 2 – गोज बियॉन्ड' एक ऐसी कहानी का वादा करता है जो पहले से कहीं ज्यादा… pic.twitter.com/uyX0yetSUd
2022 की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का यह अगला पार्ट है। 3 मिनट 27 सेकेंड का यह ट्रेलर पहले पार्ट से ज्यादा गंभीर और दर्दनाक नजर आता है। इसमें तीन अलग-अलग राज्यों में धर्मांतरण से जुड़ी कहानियाँ दिखाई गई हैं।
फिल्म तीन हिंदू लड़कियों के धर्मांतरण और उनकी त्रासदी से जुड़ा हुआ है। ये लड़कियाँ हैं- उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा। ये तीनों मुस्लिम लड़कों के प्रेम जाल में फँस जाती हैं। उन्हें विश्वास दिलाया जाता है कि ये लोग आम हिन्दू लड़कों की तरह हैं। इसलिए अदिति भाटिया कहती है कि ‘उसका सलीम दूसरों जैसा नहीं है।’ धीरे-धीरे जब उन्हें अपने रिश्तों की सच्चाई समझ में आती है, तब तक काफी देर हो चुका होता है। उनका जबरन धर्म परिवर्तन करा कर निकाह किया जाता है। साजिश के तहत धर्मांतरण कराने का एक सोचा-समझा एजेंडा सामने आता है।
"Bharat ki 8.5 crore ladkiyan uska target hai.. Kisiko nahi chodenge.. Sabko convert karenge."
— Treeni (@treeni) January 30, 2026
'The Kerala Story 2' trailer looks startling, unsettling, and shocking! pic.twitter.com/2raqINFQsz
ट्रेलर की शुरुआत एक चेतावनी से होती है। इसमें कहा गया है कि अगले 25 सालों में इस्लामिक स्टेट बन सकता है भारत। ट्रेलर में ये भी कहा गया है कि हिन्दू औरतें हमारी होंगी और इस्लामी मुल्क बन जाएगा। तीन कहानियाँ फिर शुरू होती है। पहला राजस्थान के हिन्दू परिवार की है जो पॉक्सो के तहत शिकायत तर्ज कराने थाने पहुँचता है। उसकी बेटी 16 साल की है जिसका धर्मांतरण करा दिया गया है। वह पुलिस स्टेशन बुर्के में पहुँचती है। इस दौरान एक बेबस बाप उसके शौहर का कॉलर पकड़ कर कहता है कि उसने नाबालिग बच्ची को फँसा कर अच्छा नहीं किया। यहाँ एक परिवार की लाचारी को बखूबी दिखाया गया है।
इसके बाद दूसरी स्टोरी मध्यप्रदेश की है, जहाँ हिन्दू युवती को एक मुस्लिम युवक अपने प्रेम जाल में फँसा कर उससे धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता है। उसके साथ धोखा हुआ है। उस दर्द और अकेलापन और डर भरे माहौल में वह कैसे घुट रही है, ये ट्रेलर में दिखाया गया है।
तीसरी स्टोरी केरल के हिन्दू लड़की की है, जिसे पता होता है कि उसका बॉयफ्रेंड मुस्लिम है। वह उसे साफ बताती है कि वह धर्म नहीं बदलेगी। आगे ट्रेलर में दिखाया गया है कि उसपर कैसे धर्म परिवर्तन का दबाव डाला जाता है। उसे बीफ खाने के लिए मजबूर किया जाता है। उसकी आस्था, आजादी और विश्वास को तार-तार कर दिया जाता है। ट्रेलर में मुस्लिम लड़का यह कह रहा है कि उसे एक ब्राह्मण लड़की को फँसाना है, जिसके पैसे ज्यादा मिलेंगे। इस पर उसकी माँ कहती है कि जो उसने पहले फँसा रखा है और उस पर खर्च किए हैं, उसका क्या करेगा। इसके बाद एक लड़की से रेप का सीन है। यानी ट्रेलर में दिखाया गया है कि लड़की से कैसे पैसे वसूला गया।
ये तीनों कहानियाँ हिन्दुओं के धर्मांतरण को लेकर मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा की जा रही साजिश की कहानी और प्यार-धोखा के बाद हिन्दू लड़कियों की त्रासदियों को दिखाता है।

