तृणमूल कॉन्ग्रेस के पूर्व सांसद जवाहर सरकार ने शनिवार (25 जनवरी) को उत्तराखंड के एक पिता-पुत्री की जोड़ी को ‘जलते मणिपुर से कुकी और मैतेई की जोड़ी’ बताकर विवाद खड़ा कर दिया। दरअसल, सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें फैलाने के लिए पहचाने जाने वाले जवाहर सरकार पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर की संवेदनशील स्थिति पर दुष्प्रचार करना चाहते थे।

शनिवार को एक ट्वीट (आर्काइव) में उन्होंने दावा किया, “कितना प्यारा और मधुर! मुझे बताया गया है कि वे जलते मणिपुर से कुकी-मैतेई की जोड़ी हैं!” ट्वीट के साथ एक पिता-पुत्री की जोड़ी का वीडियो भी था, जिसमें वे ‘हम आपकी आँखों में’ गा रहे थे। यह गाना मूल रूप से मई 2023 में यूट्यूब पर अपलोड किया गया था।
वीडियो में दिख रही लड़की एक गायिका है, जिसका नाम शेकिना मुखिया है। गिटार बजाने वाला आदमी उसका पिता विकास मुखिया है। दोनों उत्तराखंड राज्य से हैं, न कि ‘जलते मणिपुर’ से। पिता-पुत्री की यह जोड़ी हिंदी और नेपाली गाने गाने के लिए मशहूर है। इससे पहले अगस्त 2023 में सुप्रीम कोर्ट के ‘वकील’ प्रशांत भूषण ने पिता-पुत्री के जोड़ी के बारे में इसी तरह की फर्जी खबर फैलाई थी।